भारत में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली UP समेत देशभर के मौसम का हाल.


 



मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है.वहीं मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का Alert.


 

देश के आधे से ज्यादा हिस्से में मॉनसून पहुंच चुका है और अच्छी बारिश का सिलसिला जारी है. कई राज्य बारिश से बेहाल हो गए हैं तो कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि राजधानी दिल्ली में अभी मॉनसून ने दस्तक नहीं दी है लेकिन यहां प्री मॉनसून बारिश से कुछ राहत देखी जा रही है. आज 19 जून भी मौसम विभाग ने लगभग आधे भारत में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.




 

गुजरात के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है. भारी बारिश की वजह से गांधीनगर-अहमदाबाद समेत कई शहरों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सड़कों पर जलभराव हो गया है. वहीं, वलसाड जिले के वापी में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, वलसाड जिले में पिछले चार घंटे के भीतर 70 MM के करीब बारिश दर्ज की गई है. जबकि, धरमपुर में 70 MM, कपराडा में 50 MM,  उमरगांव में 25 MM और वापी में 45 MM बारिश हुई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.


गुजरात के भावनगर में सड़क पार करते बुजुर्ग पानी के तेज बहाव में बह गया. वहीं, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में मानसून की वर्षा से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. इटावा में एक बस पानी भरे अंडरपास में फंस गई और अमरेली में एनडीआरएफ ने बाढ़ में फंसे मजदूरों को बचाया.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads